पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 5 की मौत, 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल।
पौड़ी। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद घटना में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय निवासियों और प्रशासन की मुस्तैदी से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।