म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड विजयपुर के ग्राम गढ़ी में "नवांकुर सखी हरियाली यात्रा" का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की प्रेरणा से प्रारंभ किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय को जागरूक करना है।