खलीलाबाद: बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच की मांग को लेकर जूनियर हाई स्कूल से आजाद चौक तक निकला कैंडल मार्च
बिहार के चर्चित भारत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर खलीलाबाद शहर में गुरुवार सायं 7:00 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। स्वर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विभव नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल से आजाद चौक तक हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने मार्च निकालते हुए भारत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।