सिरसागंज: नगला खंगर थाना पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा और खोखा कारतूस बरामद
नगला खंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने आरोपी किशन उर्फ ललित कुमार को सरनामपुर मोड़ के आगे रुचन मानिकपुर क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।