आरा: संदेश के जमुआव में किराना दुकानदार समेत एक ही परिवार के चार लोगों की पिटाई, 7 हजार रुपये लूटने का आरोप
Arrah, Bhojpur | Oct 25, 2026 संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में 60 वर्षीय सीताराम साह, उनकी पत्नी लालती देवी, उनके बेटे बाबूधन साह और बहू मुन्नी देवी शामिल हैं। सभी जख्मी जमुआव गांव के रहने वाले हैं।मिली जानकारी के अनुसार, बाबूधन साह गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं।