चैनपुर: सरकारी जमीन पर शराब सेवन से ग्रामीणों में आक्रोश, ग्रोटो निर्माण की मांग पर ग्रामसभा की मुहर
चैनपुर प्रखंड के हरिन खाड़ टंगरा, बरवे स्कूल के नीचे स्थित सरकारी जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से शराब का सेवन कर गंदगी फैलाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन और गंदगी फैलाने से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामसभा का आयोजन किया। बैठक में