पिंड्रा: सिंधौरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी में सिंधौरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोरख यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने गोरख पर नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया। ऐसे में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।