डुमरा: डुमरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान एक महिला ने युवक को अपने घर बुलाकर काटा उसका गुप्तांग, जांच में जुटी पुलिस
डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव में छेड़खानी से तंग महिला ने युवक को झांसा देकर घर बुलाकर उसका गुप्तांग काट दिया। उसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। युवक काफी दिनों से महिला को परेशान कर रहा था, जिसके वजह से महिला तंग थी।