भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में श्रावण मास सहस्त्र धारा अभिषेक हुआ, सांसद और महापौर ने पहले दिन अभिषेक कर मांगी देश की खुशहाली
सावन के पहले दिन भीलवाड़ा के हरनी महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारों में लगे रहे। भीलवाड़ा में नगर निगम द्वारा श्रावण मास में 70 वार्डो के 70 मंदिरों में 70 सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ने शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे सांसद और महापौर ने किया