दिनांक 03.07.2026 को थाना खुर्जा नगर के ग्राम सौंदा हबीबपुर में एक निजी सम्पत्ति को लेकर विवाद है जो कि वर्तमान में सिविल न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें एक पक्ष के द्वारा वहां जाकर टीन सैड व बाउन्ड्रीवाल को गिरा दिया गया था जिसके सम्बन्ध में दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है जिसमें एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है जिसमें फायरिंग होने की बात कही जा रही है वीडियो में फायरिंग जैसी आवाज सुनाई दे रही है जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि फायरिंग किस पक्ष के द्वारा की गयी है । किसी भी पक्ष को किसी प्रकार की कोई चोट नही आयी है कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खुर्जा श्री शोभित कुमार की बाइट~
#uppolice
#Bulandshahrpolice