पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन द्वारा (मंगलवार) परेड की सलामी ली गई। आदेश कक्ष में संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये तथा पुलिस लाइन परिसर स्थित गैस एजेंसी, कैंटीन, एमटी शाखा, स्टोर रूम सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सरकारी संपत्ति की देखभाल करने सहित सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चैकिंग करने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
#UPPolice
Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026