चकरनगर: चकरनगर पुलिस ने एक अवैध मौरंग भरे ट्रक को पकड़कर एमबीएक्ट के तहत किया सीज, माफियाओं में हड़कंप
थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मौरंग परिवहन कर रहे एक ट्रक संख्या up93 bt8256 को पुलिस ने पकड़कर एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है।इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है। रविवार शाम करीब 5 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान बालू भरा ट्रक पकड़कर एमबीएक्ट के तहत सीज किया गया है।