मंडी: पहले बजट में की गई घोषणा को पूरा करने में नाकाम रही कांग्रेस सरकार, दूसरा बजट कर रही पास: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट सत्र शुरू होने जा रहा है परंतु पहले बजट सत्र में जो घोषणाएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की थी उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतर पाई। आज प्रदेश के लोग सड़कों पर हैं और मुख्यमंत्री सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने में लगे हैं।