विदिशा नगर: गुरूवार को गिरधर कालोनी मे शिवपुराण कथा के पांचवा दिन,प्रशासन और आयोजन समिती के प्रयास से जुटाई व्यवस्था,2गुना भीड पहुची
विदिशा में चल रही है ऐतिहासिक शिव महापुराण की कथा में गुरुवार को कथा का पांचवा दिन रहा। चौथे दिन जहां कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा पहले कथा समापन और फिर प्रशासन के सहयोग से सातों दिन कथा होने की बात कही थी। उसके बाद यहां और ज्यादा व्यवस्थाएं जुटा गई। पुलिस-प्रशासन और आयोजन समिति के प्रयास से गुरुवार को बुधवार के मुकाबले दोगुना रही भक्तों की भीड़।