विदिशा नगर: ग्राम सुरोद मे धान रोपने के दौरान गुरूवार दोपहर खेत मे 13 वर्षीय किशोर और 38 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत,कराया PM
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत ग्राम सुरोद में धान के खेत में धान रोपाई के दौरान खेत की मेढ से गुजर रहा तार टूट कर खेत में गिरा। काम कर रहे 13 वर्षीय किशोर सोमचन्द और 38 वर्षीय सुभाष की करंट लगने से मौत हो गई। मेडिकल कालेज मे गुरूवार शाम पीएम कराया गया। कटनी जिले से 9 सदस्यीय परिवार धान रोपने आया था सुरोद गांव।