विदिशा नगर: गुरूवार को अटलबिहारी मेडिकल कालेज मे विधार्थीयो को तनाव न हो उसे लेकर कलेक्टर-जिपं CEO की मौजूदगी मे बेवसाइट प्रारंभ
गुरुवार दोपहर को विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में एक वेबसाइट का शुभारंभ कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर मनीष निगम के द्वारा किया गया। इस वेबसाइट का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के तनाव को कम करना है। हैप्पीनेस क्लब आदि के भी प्रारंभ किए गए।