विदिशा नगर: आज बरईपुरा चौराहे पर एक युवक पर चाकू लाठी डंडे से किया हमला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
आज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरईपुरा चौराहे पर लोहांगी मोहल्ला निवासी रवि अहिरवार के साथ तीन लोगों ने चाकू लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में रवि को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रवि ने बताया कि उसकी मां मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसे चाय देने के लिए दूध लेने बरईपूरा चौराहे पर गया था। जहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने हमला कर दिया।