विदिशा नगर: 27जून को शुरू हुई विदिशा के CMराईज स्कूल की बस सेवा,गुरूवार तक नम्बर,फिटनेसआदि नही मिले,DEO ने कहा करेगे जांच
विदिशा के सीएम राईज स्कूल मे 27 जून को बच्चों के लिए बस सेवा प्रारंभ की गई थी। 6 बसो मे गुरूवार तक ना तो वाहन नंबर अंकित किया गया है। ना ही इसका फिटनेस है और ना ही इसके कोई अन्य दस्तावेज। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है। तो पुलिस और प्रशासन किसी को जिम्मेदार भी नहीं ठहरा पाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की बात कही।