विदिशा नगर: दो महीने बाद होने वाले गणेश उत्सव को लेकर रामलीला चौराहे के नजदीक मूर्तियों के निर्माण की प्रक्रिया हुई प्रारंभ
शहर की रामलीला चौराहे के नजदीक और कुछ अन्य जगहों पर कोलकाता से मूर्तिकारों द्वारा भगवान गणेश और उसके बाद नवदुर्गा में बनने वाली प्रतिमाओं को लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बाहर से एक कलाकारों ने बताया कि वह पिछले कई सालों से विदिशा आते हैं और यह काम कर रहे हैं। तकरीबन 2 महीने बाद गणेश उत्सव है और उसके बाद नवरात्र होंगे।