नवाबगंज: गजपतिपुर निवासी व्यक्ति के दोस्त बनकर साइबर अपराधियों ने ठगे ₹68 हजार, साइबर सेल टीम ने कराया वापस
बाराबंकी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने गुरुवार करीब 4:40 बजे जानकारी देते हुए बताया कि असंद्रा थाना क्षेत्र के गजपतिपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय पुत्र बाबुराम द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा दोस्त बनकर कर धोखाधड़ी के माध्यम से पीड़ित के खाते से 68,000/- रूपये ट्रांसफर करा लेने के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया।