घाघरा: कुगांव पंचायत के ग्रामीणों ने कुराग से चट्टी तक सड़क बनवाने के लिए उपायुक्त से की मांग, सौंपा आवेदन
Ghaghra, Gumla | May 30, 2026 कुगांव पंचायत के ग्रामीणों ने कुराग मुख्य पथ से अड़िया नदी होकर चट्टी गांव जाने वाली सड़क को बनवाने को मांग को लेकर उपायुक्त गुमला को आवेदन सौंपा है। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि अड़िया नदी के समीप पुल का निर्माण कराया गया है।लेकिन उक्त सड़क लगभग 4 किलोमीटर कच्ची है।जिससे आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।