बिहारीगंज: सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, मौके पर ही 230 मामलों का हुआ निष्पादन
बिहारीगंज प्रखंड के परड़िया और लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 44 विभागों के काउंटर लगाए गए, जहां लोगों की समस्याएं सुनी गईं। अब तक कुल 319 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 230 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि 89 मामले लंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि लंबित मामलों का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।