हाथरस: गांव कैमार में बुलट सवार लोगों ने एक घर के सामने खड़े होकर की फायरिंग, घर से निकलकर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी की फायरिंग
हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार में बुलट सवार दबंगों ने गांव में घुसकर एक घर के सामने खड़े होकर दहशत फैलाते हुए अपने हाथों में लगे हथियारों से फायरिंग की। बुलट सवार लोगों के जाने पर घर से निकलकर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी बुलट सवार लोगों पर फायरिंग की। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग का वीडियो गांव में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।