हाथरस: गांव अल्लैपुर से ककोडी जाने वाले रास्ते से बलजीत गढी मोड तिराहा से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली चन्दपा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए ग्राम अल्लैपुर से ककोडी जाने वाले रास्ते से बलजीत गढी मोड तिराहा से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर कब्जे से चोरी की गई 12 बोर लाइसेन्सी बन्दूक बरामद हुई है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।