हाथरस: कस्बा हाथरस जंक्शन में मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति को युवक ने सिर पर बोतल मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा हाथरस जंक्शन मे मामूली बात को लेकर एक शख्स को 1 युवक ने सिर में बोतल मार कर घायल कर दिया। बोतल लगने से शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने घायल शख्स का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।