हाथरस: मथुरा रोड ओड़पुरा तिराहे के पास विक्की फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के ओड़पुरा तिराहे के पास विक्की फिसलकर गिरने से विक्की चला रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उपचार के लिए व्यक्ति को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विक्की फिसलकर गिरने से घायल हुए व्यक्ति का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।