हाथरस: बागला चौकी प्रभारी ने हाथरस के जिला अस्पताल में अभियान चलाकर दूसरी गाड़ी की चाबी से लॉक खुलने वाली 6 बाइकों को किया सीज
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल पर बागला चौकी प्रभारी ने अभियान चलाकर 20 अगस्त मंगलवार के दिन दूसरी गाड़ी की चाबी से लॉक खुलने वाली 6 बाइकों को चीज किया है। बता दें जनपद हाथरस के जिला अस्पताल से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर चौकी प्रभारी द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है।