हाथरस: मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चारा लेकर घर जा रही किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर अपहरण का किया प्रयास
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चारा लेकर घर जा रही किशोरी से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गई इसके बाद दोनों युवक किशोरी को अपहरण कर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे तभी किशोरी बाइक से कूद गई। हादसे के दौरान किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।