बागपत: कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित रूप से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
#Baghpat #CCTV #CrimeNews #UPPolice Baghpat Police
Baghpat, Bagpat | Jul 21, 2026