खुरई: ईसुरवारा गांव के किसान को बैंक फाइनेंसर नहीं दे रहा ट्रेक्टर का RTO रजिस्ट्रेशन, 3 साल पहले चुकाई थी पूरी किश्तें
Khurai, Sagar | Feb 8, 2025 शनिवार शाम लगभग 5 बजे ईसुरवारा गांव निवासी किसान ने देहात थाने में लिखित शिकायत की है कि ट्रेक्टर का बैंक फाइनेंसर उसे RTO रजिस्ट्रेशन नहीं दे रहा। किसान ने बताया कि 2016 में उसने बीना के ओम साईं राम ट्रैक्टर कंपनी से एक ट्रेक्टर फाइनेंस कराया था। उसने 3 साल पहले ही अपनी पूरी किश्तें जमा कर दी। लेकिन अब उसे बार बार चक्कर कटवाकर परेशान किया जा रहा है।