खुरई: परीक्षाओं के मद्देनजर, SDM और एसडीओपी ने शहरी थाने में डीजे संचालकों की बैठक ली, डीजे कम आवाज में चलाने के निर्देश दिए
Khurai, Sagar | Feb 5, 2025 बुधवार की शाम लगभग 4.30 बजे शहरी थाने में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने एसडीओपी के साथ डीजे संचालकों की बैठक ली, जिसमें डीजे संचालकों को सीमित ध्वनि में डीजे बजाने के निर्देश को सख्ती से पालन करने को कहा अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। बताया कि कुछ ही दिनों में सभी कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित होने वालीं हैं जिसको लेकर बच्चे तैयारियों में जुटे हैं उनको परेशानी न हो।