खुरई: हाट बाजार में टेंट की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने रात में आग लगाई, दूसरी दुकान में सो रहे दो युवक बाल-बाल बचे
Khurai, Sagar | Feb 7, 2025 गुरुवार शुक्रवार की रात लगभग दो बजे अज्ञात बदमाशों ने हाट बाजार स्थित महाकाल टेंट की दुकान में आग लगा दी ऐसा आरोप दुकान मालिक ने लगाया, गनीमत रही कि घटना के समय 2 टेंट कर्मचारी दूसरी दुकान में सो रहे थे अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता, आग से उसकी दुकान में रखा सामान जल गया जिससे हजारों का नुकसान हुआ है। सुबह लगभग 11 बजे उसने शहरी थाने में की शिकायत।