खुरई: शहरी थाना पुलिस ने कांबिंग गश्त में 15 साल पुराने स्थाई वारंटी सहित 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया
Khurai, Sagar | Feb 6, 2025 गुरुवार शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर स्थाई वारंटियों और फरार आरोपियों की धरपकड़ चल रही है,इसी के तहत शहरी थाने के फरार आरोपी और वारंटियों को अलग अलग स्थानों से 5 स्थाई वारंटी और 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया है इनमे से एक 15 साल पुराने दुष्कर्म के स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है