खुरई: सीवर योजना की खुदाई से पानी की पाइप लाइनें टूट रही हैं, नागरिक खुद कनेक्शन जोड़ रहे हैं, दो दिनों से पानी नहीं आया
Khurai, Sagar | Feb 7, 2025 खुरई के शबरी माता वार्ड की नागटोरिया पर शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे सीवर लाइन के कर्मचारियों के साथ वार्डवासी अपने नल कनेक्शन जोड़ते देखे गए,दरअसल नगर में स्टैंडर्ड इंफ्रा कंपनी द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है जिससे पाइप लाइने टूट गई 6 दिनों से नागटोरिया की एक गली खुदी पड़ी है कनेक्शन ठीक से नहीं जोड़ने से रिसाव हो रहा है। लोग पानी को परेशान हैं