पंचदेवरी: कोईसा खुर्द गांव में तीन लोग मारपीट में हुए जख्मी, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाने के कोईसा खुर्द गांव में एक कार्यक्रम से घर लौट रहे तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।इस मामले तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कटेया थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने मंगलवार को दोपहर 3 30 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।