झाझा: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर धपरी चौक से निकली भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल
Jhajha, Jamui | Sep 4, 2026 श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार को झाझा में श्रद्धा और उत्साह चरम पर रहा। परंपरा के अनुसार धपरी चौक से सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवी सुरेश यादव, सुनील यादव, आयोजनकर्ता मनीष यादव, आदित्य बरनवाल व अरविंद यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। नासिक से आए महिला समूह के ढोल-नगाड़ों की गूंज आकर्षण का कें