कर्वी: भरतकूप के अकबरपुर निवासी वृद्ध ने दबंगों पर अपनी जमीन में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया, शिकायत लेकर तहसील पहुंचे
भरतकूप के अकबरपुर नि० वृद्ध ने गांव के दबंगों पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वृद्ध बद्री प्रसाद पांडेय ने बताया कि गांव के ही दबंगों द्वारा उनकी गाटा सं० 729 की भूमि में जबरन कब्जा किया जा रहा है।जिसकी शिकायत उन्होंने तहसील दिवस में कई बार की पर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।जिसको लेकर वह आज मंगलवार की दोपहर 1बजे कर्वी तहसील पहुंचे है।