कर्वी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को दिए निर्देश
उ०प्र० सरकार के निर्देशन में लोगों समस्याओं से निजात दिलाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा बुधवार की सुबह 11बजे पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई है। जिसमें आए हुए फरियादों की शिकायतों को सुनकर एसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समस्याओं से निजात दिलाया जा सके।