Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, छह तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एसएसबी 44वीं वाहिनी नरकटियागंज के "सी" समवाय पचरौता ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आम बागान के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा संख्या 429 से करीब से विशेष गश्ती के दौरान की गई। पचरौता एसएसबी कैंप के सहायक सेनानायक ने बताया कि उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही एसएसबी टीम ने छह मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 650 किलोग्राम चीनी, 46.80 किलोग्राम चाऊमीन, 105 बोतल माउंटेन ड्यू, 72 कैन रेड बुल, विभिन्न ब्रांड के चिप्स, 78 किलोग्राम चावल तथा रिफाइंड और सरसों तेल सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि सभी सामान भारत से नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी थी। वही मौके परसा जिला नेपाल के स्वर्णपुर गांव निवासी रोमन सपकोटा, सीसी रुप्रेती, जारी,फुरबा स्यनाग्दन, विजय बस्ती निवासी संजय गोले तथा बाल बहादुर शेर्शता को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि जब्त सामान, छह मोटरसाइकिलों और सभी आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम बेतिया के हवाले कर दिया गया है।#BiharNews #Bagaha #SSB #IndoNepalBorder #BorderSecurity #Smuggling #Nepal #WestChamparan #Narkatiaganj #Pacharauta #BorderCrime #Customs #BreakingNews #SeizedGoods #MotorcycleSeizure #IndiaNepalBorder #BorderPatrol #CrimeNews #HindiNews #LatestNews