डिंडौरी: धुर्रा गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या से परेशान होकर शहडोल मार्ग पर लगाया जाम, यातायात बाधित
डिंडौरी जिले के धुर्रा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12:00 पानी की समस्या को लेकर शहडोल मार्ग पर जाम लगाया जिसके चलते यातायात बाधित हो गया । दरअसल गांव में लाखों रुपए की लागत से नल जल योजना का निर्माण किया गया लेकिन नल जल योजना फेल हो गई और पंचायत के द्वारा पानी टैंकर के नाम से फर्जी बिल लगाई जा रहे हैं । ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है ।