कासगंज: कासगंज पुलिस के उपनिरीक्षक रियाजुल हक हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने उन्हें सम्मानित कर दीं शुभकामनाएं
कासगंज पुलिस में कार्यरत उपनिरीक्षक रियाजुल हक अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय कासगंज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने उन्हें शॉल, फूल-मालाएं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने उनके सेवाकाल और विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की।