अशोक नगर: अशोकनगर में डीजे चोरी केस में ऑटो चालक ने लगाई एसपी से गुहार बोला किराए पर छोड़ा सामान,अब झूठा फंसाया जा रहा हूं
अशोकनगर में डीजे चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।ग्राम सिरसी पछार निवासी ऑटो चालक वीर सिंह अहिरवार ने गुरुवार को दोपहर 3बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर खुद को बेगुनाह बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।वीरसिंह का कहना है कि 29 जून को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका ऑटो किराए पर लेकर डीजे को कोलुआ रोड तक पहुंचवाया था।सामान उतारने के बाद वह व्यक्ति किराया देकर चला गया।