बस्ती: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक की गई
Basti, Basti | Apr 15, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस सम्बन्धी मामलों के निस्तारण की अद्यतन स्थित की अधिकारियों से फीडबैक लिया। आईजीआरएस प्रकरणों की रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार के सख्त निर्देश दिए।