गुन्नौर: कस्बा बबराला में कार की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, आवागमन बाधित हुआ
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में श्योराज सिंह मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर गिर पड़ा और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि पोल टूटने के बाद कार के सहारे टिक गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर चला गया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।