बिंदकी: देवमई कस्बे के समीप औंग रोड पर कार और बाइक के बीच हुई तेज टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवमई कस्बे के समीप औंग रोड में सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे कार व बाइक में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक सवार विमल उम्र 24 वर्ष पुत्र कमल निवासी ग्राम केसरीपुर देवमई गंभीर घायल हो गया ।जिसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई से कानपुर हैदर रेफर कर दिया गया।