ब्रेकिंग.....बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ब्यूरो की टीम ने रविवार को मधुबनी में तैनात पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रितेश चन्द्र सिन्हा को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी पटना के आशियाना स्थित रामनगरी के शिव पार्वती गृह अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-303 से की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने निगरानी टीम को देखकर रिश्वत की रकम फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंक दी, जिसे टीम ने बरामद कर लिया*