प्रतापगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
रविवार सुबह 8 बजे प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसे नियमित करने का संदेश दिया गया।