बहेड़ी: कोतवाली पहुंचे पति ने पुलिस से कहा- मैंने पत्नी की हत्या कर दी, मुझे गिरफ्तार कर लो, मौके पर पत्नी मिली
आज रविवार दिन में करीब तीन बजे एक शख्स कोतवाली पहुंचा और कोतवाली में पुलिस से कहा साहब मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।”शख्स के कोतवाली पहुंचकर यह बात कहने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची लेकिन वहां महिला जिंदा पाई गई