मटिहाना चौक पर मनाया जश्न, एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
Sono, Jamui | May 5, 2026 पैरामटिहाना चौक पर जश्न, बंगाल में बीजेपी की जीत पर खुशी सोनो प्रखंड के पैरामटिहाना चौक पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाइयां खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया। पूरे चौक पर जश्न का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और हाल ही में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में इसका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी पिछले लगभग 15 वर्षों से सरकार चला रही थीं, लेकिन इस बार बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर एक नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया है। इस अवसर पर मिट्ठू मंडल, चंद्रशेखर मंडल, दिनेश मंडल, जदयू प्रखंड सचिव मो. इकबाल रहमान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभ