किशनगंज: भंवरगढ़ पंचायत में मनरेगा फर्जीवाड़ा, आज आएगी जांच रिपोर्ट; दोषियों पर कार्रवाई तय
जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे मिली भंवरगढ़ ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की मजदूरी राशि में हेरफेर के आरोप सामने आए हैं। मामले की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम आज अपनी रिपोर्ट विकास अधिकारी हर्ष महावर को सौंपेगी।